Total Pageviews

Tuesday, 9 September 2014

Khwab Bas ek aashiyan Ka (Hindi)

Life is an interplay of dreams & deeds, imaginations & reality, hopes & despairs and so on. We all travel through the journey of our lives balancing between these dichotomous & anomalous situations racing at a break-neck speed. However, there is always a moment when flash backs seem to overpower the windscreen of our carts of life...............

ख़्वाब बस इक आशियाँ का 

सोचा था कि अपना एक आशियाँ बना लूँगा,
सपनों की अपनी महफ़िल सजा लूँगा;

ज़िंदगी का जुआ काँधे पर ले चलने लगा,
ज़माने की रवायतों में मैं भी ढ़लने लगा;

ना जाने कब, कौन सा मोड गलत मुड गया,
किस अनजाने सुर से मेरा ताल जुड़ गया;

जो मंज़िल मिली वो बड़ी बेरहम-बियाबान थी,
जो हमसफर मिले वो अबूझे-अनजान थे;

यहाँ आकर लगता है की रास्ता भूल गया हूँ,
जीत की वरमाला के फ़न्दे में झूल गया हूँ;

आगे बढ़ता हूँ तो रंगोली नहीं रची है,
लौटने की भी सोचूँ  तो उम्र नहीं बची है,

कहाँ पाऊँ वो गंगा जिसमे नहा सकूँ,
अनजाने में बाँधी ये गठरी बहा सकूँ.

रास्ते तो बहुत हैं पर हमराह नहीं है,
जो साथ चल रहे उन्हें परवाह नहीं है.

दिल चाहता है कहीं छुप कर दो पल तो सो लें,
अपनी गफलतों की दास्तान पर खुद ही रो लें.

लेकिन यहाँ तो रुकने की गुंजाइश नहीं है,
ज़माने में बदलने की ख्वाहिश नहीं है.

फिर भी कुछ ना कुछ तो करना ही होगा,
आखिर बिन कुछ किये भी तो मरना ही होगा.

आओ चेहरों से दिखावट के मुखौटे हटा देते हैं,
घर की हर दीवार पे आईना लगा देते हैं.

चलो अपने ख्वाबों की दुनिया सजा लेते हैं,
महलों की क्या जरूरत, एक कुटिया बना लेते हैं.
---------------------************------------------

Monday, 8 September 2014

Maa Sab Akele Mein Kyun Bulate (Hindi)

Everyday the media is filled with news of horrendous & dastardly acts of the pervert pedophiles who pry upon the innocent kids in garb of a variety of socially acceptable roles to rob the kids of their childhood, their innocence, their serenity, their personality, their life, their...., their.... ,  their.........., .................... 
An unanswered question looming large in the face of every parent today ................  

माँ मुझे सब अकेले में क्यूँ बुलाते हैं?

शाम को जब हम बच्चे खेलने जाते हैं,
एक अधेड़ से अंकल को अक्सर वहाँ पाते हैं,
कभी गुड्डू, कभी मुन्नी, कभी मेरे पास आते हैं,
हमारे गाल, हमारी पीठ, हमारे बाल सहलाते हैं,
बड़ा अच्छा लगता है जब हमें सीने से लगाते हैं,
पर माँ वो मुझे अकेले में क्यूँ बुलाते हैं?

वो भइया जो पापा के साथ ऑफिस जाते हैं,
वही जो कभी आईसक्रीम, कभी चॉकलेट, कभी केक लाते हैं,
बड़ी प्यारी कहानियाँ, चुटकुले और पहेलिया बुझाते हैं,
कभी गुड़िया और कभी बुढ़िया कह कर चिढाते हैं,
कंधे पर उठाते हैं, कभी गोदी में बिठाते हैं,
पर माँ वो मुझे अकेले में क्यूँ बुलाते हैं?

स्कूल में जो गुरूजी हमको पढाते हैं,
गणित, भूगोल, विज्ञान और इतिहास के अध्याय सिखाते हैं.
कभी व्याकरण के भेद और कभी पहाड़ा रटाते हैं,
सद्गुण और दुर्गुण का परस्पर भेद समझाते हैं,
ज़िंदगी की उचाइयों को छूने का दिल में जोश जगाते हैं,
पर वो भी ना जाने क्यूँ जवाब बताने अकेले में बुलाते हैं?

खेल के मैदान में मेरे कोच हरदम मेरा हौसला बढ़ाते हैं,
होती हार को जीत में बदलने का मुझमें जोश जगाते हैं,
मेरी दबी कुचली प्रतिभा को नया उत्कर्ष दिलाते हैं,
थक जाती हूँ तो अपने हाथ से ग्ल्यूकॉन का डब्बा थमाते हैं,
मेरी बहकती ऊर्जा को एक नया आयाम दिलाते हैं,
पर ना जाने क्यूँ वो भी अभ्यास को अकेले में बुलाते हैं?

दोस्त हैं वो जो मेरे साथ स्कूल जाते हैं,
साथ जीने की और साथ मरने की कसमें खाते हैं,
मेरे हमराज हैं मेरे संग हर बात करते हैं,
धिंगा- मस्ती, नोक-झोंक और बिन बात शर्तें रखते हैं,
यूँ ही रूठते हैं और फिर सब यूँ ही मनाते हैं,
पर ना जाने वो दोस्त भी-
क्यूँ अब मुझे अकेले में बुलाते हैं?

सलमा, मौलवी साहब की सुनायी आयतें दुहराती है,
क्रिश्टिना, पादरी के सिखाये कैरोल के धुन गुनगुनाती है,
गुरप्रीतग्रन्थी के बताये शबद सुर में गाती है,
मुझे भी पण्डितजी के गीता-पाठ की याद आती है,
ये धर्म-कर्म, पाप-पुण्य के रास्ते बहुत लुभाते हैं,
पर ये तो बताये कोई,
ये सिद्ध-ज्ञानी-ध्यानी हमें अकेले में क्यूँ बुलाते हैं?

माँ, अब तो डरने लगी हूँ,
जब सामने ट्रेन के खाली डब्बे आते हैं,
बस के कंडक्टर और कैब के ड्राइवर चिल्लाते हैं,
ऑफिस में कभी जब देर तक साहब बिठाते हैं,
साधना का नया कोई आसन स्वामीजी सिखाते हैं,
कांधे पर बिठाकर चाचा-मामा जब मेला दिखाते हैं,
यहाँ तक कि सपने में जब मेरे भगवान आते हैं,
पता नहीं माँ -
ना जाने सब मुझे अकेले में क्यूँ बुलाते हैं

 -------------******--------------

Saturday, 6 September 2014

Transformation of Self during Service

I have been in service for more that three decades. During this span of experience I have had the opportunity to work with more than two dozen direct bosses and thousands of colleagues, co-workers, govt officials and public in general. The general perception about people in service of government or public sectors is quite disturbing and seemingly unpalatable. But somehow, with my personal experience I find that strangely enough, the reality is not much different from the perceptions......................................

Transformation of Self during Service

My school logo had the theme "Service before self".
I never knew that this will be the play of an elf,
That I will be putting 'my service' before 'myself'.
Or the spirit within me will be put on the shelf.

After my studies I had to feed my family & my self,
I applied for jobs and got an appointment with some help,
They said it is government job and I am in public service,
I had to sign some files and keep my tea clear of flies.

To serve me there were some 'Babus’,
To help me serve the 'Babujis',
Both of them have common qualities,
They come to the office at their ease,
They work only till they please,
Their dresses have impeccable crease,
Their looks are capable of giving you a freeze,
Every work can be got done at a small fees,
You don't dole out and your job gets a cease,

I started learning the trade and its tricks,
To use the carrots and the sticks,
To look for the cuts and the kicks,
To discern between throwaways and the picks,
The occasional camaraderies and regular pricks,
Trips during holidays and the sicks,

Mornings with dogs and evenings with chicks,
Keeping press happy and evading the clicks,
Honesty to spouse even with occasional flicks,
The bureaucratic twists and political gimmicks,
Melting like wax and burning like wicks,
Throwing stones in reply of bricks,

Have started making moves that are so slick,
Dozing in the meetings with ears on ticks,
The times when to be a slug and when quick.
How to swagger like a sloth, how to chirp like a chick,

Calculated and manipulative as I have been never,
Don’t know whether I can return to my real self ever,
I aimed at being brave, but have become braver,
This “Service be for Self” has made me clever.

------------------------**********-------------------------

Thursday, 4 September 2014

Naye Bharat ki Maharat (Hindi)

Every election brings new political parties to the fore and many of the actions of our leaders can be traced to our folklore. During the last election also, one could see some of previously very respected leaders towing the line of some quite unscrupulous bosses of their parties and speaking so high words, making untenable justifications for their high commands and turning blind eye to the most important of the national issues ....... my take on such erstwhile great leaders who fell from the pedestal ................

नये भारत की महाभारत

कहते हैं एक बार फिर गंगा स्वर्ग में गयी,
वहाँ उनकी मुलाकात आठ वसुओं से भई,
अचानक हवा चली और गंगा की चुनरी उड़ गयी,
दबाया तो बहुत पर वसुओं की हँसी निकल गयी,
उनकी निर्लज्जता देख गंगा बहुत नाराज हुई,
और वसुओं को अपने गर्भ से पैदा करने का शाप दे गयी.

पर गंगा बेचारी भूल गयी,
कि ये नया युग है और है इसकी रीत नयी,
आठों वसुओं की इस युग में फिर पैदाइश हुई,
पर बेटों की लालच में गंगा उन्हें डुबाना भूल गयी,
गर वे होती लड़कियाँ तो पैदा ही ना करती,
या तो उनकी भ्रूण-हत्या होती या अपनी मौत मरतीं.

आठों वसु दिन-दिन बड़े हुये,
एक सरकारी डॉक्टर और दूसरे ब्यूरोक्रैट भये,
तीसरे हुये इंजिनियर तो चौथे भये कॉंट्रॅक्टर,
पाँचवे हो गये पुलिस इनस्पेक्टर और छठे हुये प्रोफेसर,
सातवें वसु बने वकील और आठवें हो गये नेता.
यही आठवें नेता-वसु बने शपथ प्रथा के प्रणेता.

मत भूलो कि रीत नयी है, ज़माना नया है यह,
याद करो कि आठवें वसु थे भीष्म पितामह.
नेताजी ने ली है भीष्म प्रतिज्ञा,
अपनी कुर्सी के आकाओं की मानेंगे हर आज्ञा.
अपने सपनों की राह में आया हर कष्ट सहेंगे,
लेकिन हम कुर्सी के साथ ही चिपके रहेंगे,

चाहे अंधा हो राजा, लम्पट या हो गूंगा,
मैं तो हर काम में  साथ उसका दूंगा.
द्रौपदी लुटे या अभिमन्यु पिटे, मैं तो अपना फ़र्ज़ निभाऊंगा,
कुर्सी की ख़ातिर भला-बुरा कुछ भी कर जाऊँगा,
ब्रह्म्चर्य का व्रत अगर लिया है तो निभाऊँगा,
पर अपने आका की खुशी के लिये दूसरी माँ भी ले आऊंगा,


Monday, 1 September 2014

Theek Chunav Se Pahle(Hindi)


Elections are always a time for every Indian to have some thought provoking engagements of biased discussions with friends, family and most importantly oneself. Just before the recent elections (16th Lok Sabha) there were certain sops declared by the then incumbent government and there were attacks - counter attacks on these steps ...... My peak at the situation and my feelings on the outcome of the elections...... ( this was written just before the elections)

   ठीक चुनाव से पहले

इस देश का अब इतना अज़ीब-ओ-गरीब हाल हो गया है,
सूखी रोटी के साथ प्याज़ खाना भी मुहाल हो गया है.
सरकार मिड-डे मील खिलाती है,
साथ में फुड सेक्यूरिटी बिल भी लाती है,
पर जब गरीब की दिहाड़ी के बत्तीस रुपये में
आधा सेर प्याज़ मिल रहा है,
परिवार का पेट कैसे भरे ये अनसुलझा सवाल हो गया है.
इस देश का अब इतना अज़ीब-ओ-गरीब हाल हो गया है,

हाँ, अब सरकार जब मोटा अनाज रुपैये एक में देगी,
गेहूँ दो में और चावल तीन रुपैये में बेचेगी,
डेढ़लाख करोड़ रुपयों खातिर खास-ओ-आम को नोचेगी,
जब कमाके खानेवालों को टॅक्स का बोझ सताने लगेगा,
और गरीबों को गरीब होने का मज़ा आने लगेगा,
अर्थशास्त्री बतायेंगे की इंडिया का हर गरीब खुशहाल हो गया है,
इस देश का अब इतना अज़ीब-ओ-गरीब हाल हो गया है.

चुनाव आते ही पुराने वादों की याद आती है,
चाँद-तारों से सजे सपनों की बारात लाती है,
अगर जनता फेंकू को फेंक कर पप्पू को पास करती है,   
तो जिसके जवानों को भीख में मिली ज़िंदगी भी भाती नहीं थी,
उस देश का हर बच्चा गरीबी-भत्ता पाने लगेगा.
तब सारी दुनिया कहेगी हिंदुस्तान में ये कमाल हो गया है,
इस देश का अब इतना अज़ीब-ओ-गरीब हाल हो गया है.


Saturday, 30 August 2014

Travelogue of a Ranter

Today the great historian especially of Indian freedom struggle Sri Bipin Chandra became a part of the history himself. I remember the innumerable references I received for studying from his books when preparing for the UPSC exams and it is unbelievable that my son also came looking for the same historian's books for his preparations............................... Documenting the journey of a nation must have been akin to writing a travelogue for him.... and I as an ardent student (a reader of his books) and fan of Sri Bipin Chandra can only pay my homage through an account of the journey that we are all going through ourselves............................

Travelogue of a Ranter

On the road, Miles behind,
I remember, I saw a child,
He walked with steady steps,
Without lust for luxury,
And without fear of wild.

I remember the kites,
And the clouds he chased,
His running after shooting stars,
With head held high,
And with faith unfazed.

At the curve of the road,
I remember, I saw a boy little old,
Marching shyly on the rough terrain,
One couldn't miss the glitter in his eyes,
And his strides so bold.

At the cross-road on my way,
I met a guy full of youth,
With so many queries, so much to seek,
Was he lost between realities of life,
And a search of truth?

Racing towards my own destiny,
I glanced upon a man passing bye,
His best foot forward and eyes on ground,
On his way towards worldly goals,
Did he notice the butterflies flying bye?

As a new path emerged from my road,
I saw a man with hair little grey,
Strolling with heavy feet and deep breath,
He clung to his companions,
As if afraid of hunters out on prey?

Before I took the next turn,
A frail figure appeared,
With tattered clothes and baggage deshelved, 
Yet had eyes with a glitter of wisdom,
And gaze of a spirit untamed.

Not far ahead near the horizon,
I can see an old man out on a walk,
Reflecting on days gone bye and miles fathomed,
Receding hairline and countless wrinkles, 
Smiles on his lips tell more than his talk.
      --------------------------------------------------------------------

Khidkiyan (Hindi)

Lord Ganesh has arrived to our homes yesterday and will grace our lives for the next ten days. Though we know that He is omnipresent and every split moment is ticking as per his wishes, yet the festival gives us an opportunity to take a peep into our regular routine and devote some time to revere the Almighty in the form our beloved Ganpati Bappa. Such moments are counted in our life and we must use them to look deeper inside, look beyond our limitations and look far across the horizon of our imagination.........  and what can give you a better view of the world beyond the boundaries of the existential enclosures than the proverbial "WINDOW"......


खिड़कियाँ

सुबह की धूपरात की चाँदनी,
सावन की बयार, भादों की फुहार;
बंद कमरों में रोशनी-ओ-खुश्बू लाती हैं खिड़कियाँ.
चिकनी सपाट दीवारों को गुदगुदाती हैं खिड़कियाँ.

दीवारों में चौखटें, चौखटों में पल्ले,
पल्लों में कुंड़े और सिटकिनियाँ;
और क्या होते हैं दरवाजे-औ‌-खिड़कियाँ ?
पर दरवाजों को तोड़कर लूटी जाती हैं ज़िंदगियाँ,
चोरियाँ दिलों की करवाती हैं ये खिड़कियाँ.

कभी चटके हुये शीशे और गलियों के सन्नाटे;
कभी कोयल की कूक और कौये के संदेशे;
शहर का हाल-ओ-मिज़ाज़ बताती हैं खिड़कियाँ;
आने वाले वक़्त का आभास दिलाती हैं खिड़कियाँ,

दिये की टिमटिमाती लौ, पर्दे की परछाइयाँ,
बंद कमरों के ऊंच-नीच की सच्चाइयाँ;
लब-ओ-जुबान के दरवाज़े हैं झूठ छलकाते,
दिखाती हैं सच की तस्वीर, आँखों की खिड़कियाँ.

सड़क को घूरती निगाहें, अंधेरे को चीरती सदायें;
बिजली सी कौंधती सूरत, हवा में तैरती अदायें,
कहीं मरहम तो कहीं आग लगाती हैं खिड़कियाँ,
ना जाने क्यूं अपने पास बुलाती हैं खिड़कियाँ;

बंद हो तो और, खुली हो तो कुछ और,
कभी शक़ तो कभी कौतुहल जगाती हैं खिड़कियाँ,
दुनियादारी की ऊँच-नीच को सीने में दबाये,
पर्दे के पीछे से मुस्कुराती हैं खिड़कियाँ.

अंदर को बाहर की, और बाहर को अंदर की,
झलक चुपके से दिखलाती हैं खिड़कियाँ,
व्यष्टि को समष्टि से, समष्टि को व्यष्टि से ,
न जाने कब आहिस्ते से मिला देती हैं खिड़कियाँ.
     ---------------------------------------------------

Wednesday, 27 August 2014

In search of a winner


Each one of is out on a war of survival in this world. There are people about whom the whole world thinks that they are successful but they themselves find solace only in terminating their existence while there are others who think to have achieved success but world wants to get rid of them. An interplay of the the complex forces working on individuals both from within and without ( from outside ) results in a realisation of what a winner is.... though it may be a bit late...........

In Search of a Winner
Winners are not those who had the kill,
They are the ones who rode their will.
Paths are always thorny across the hill.
Barren lands to cultivate need better till.

Limitless is potential, boundless is the sky,
Flight only measures how much did one try.
Only sheep and cattle heed herdsman’s cry,
Yells and shouts would only make birds fly. 

Not the ships but only boats need oars,
Not the hideous wolf but only tiger roars.
Hound cools heels while the eagle soars,
Of course even lions don't dare boars.

Winners are steady, but not always slow.
Boulders make turbulent a river's flow,
Winds don't need earthly props to blow,
Sun needs no teaching how to glow.

Wars are won by the files and ranks,
Not by whims and fancies of cranks.
Streams don't cry for the gone by banks,
Oceans bind lands that bind many a tanks.

Yes for no and no for yes is daily drill,
One who accedes is of his opinion still,
Bird’s flight is not written with a quill,
Graves with skeletons need better fill,

Weight is an asset till not thrown around,
More hollow the drum, louder is the sound.
Don't get a square peg when hole is round,
Why be penny wise and foolish by pound.

Time is the healer, time is the killer,
Time is packed and doesn't need filler.
Timeless is the beauty of the sweating tiller.
Time annihilates all, whether merchant or miller,

Life's journey is a path with many a bend,
Each one of us has one's own self to fend.
One ought to have some fire to mend,
Means are as important as is the end.

Invisible destinations ought to loom fears,
Loved ones would have eyes full of tears.
Why live without time for love and cheers,
Get-up, arise and change your gears.


-------@--------

Thursday, 21 August 2014

Shiv Kya tum Ab Bhi Dharti Par Aatey Ho (Hindi)

This year I had a wish to go for kanwar, but as it has been happening with all my wishes, I could not fulfill this wish also. However, I kept a watch on the newspapers and the chnnels on TV for the news relating to Kanwariyas..... .

The feeling that emerged incessantly are as follow:

शिव तुम क्या अब भी सावन में धरती पर आते हो?

सुना था बचपन में कि तुम भोले शंकर कहलाते हो,
हर साल सावन में हिमालय से उतर कर आते हो,
भक्तों संग मिल अलख जगाते हो,
जेठ की सूखी, आषाढ़ की तरसी,
बिरहन घरती को पिया मिलन की आस दिलाते हो।

सुना था औघड हो, धूनी रमाते हो,
बसहा की सवारी है, माथे भभूत लगाते हो,
गौरी की अवमानना पर तांडव मचाते हो।
कल शिवरात्रि के मेले में लड़कियाँ छेडी गईं,
मन पूछ उठा कि,
शिव तुम क्या अब भी सावन में धरती पर आते हो?

जटा जूट पर चाँद है, गंगाधर कहलाते हो,
महादेव हो, रूद्र हो, डमरू बजाते हो,
स्रिष्टि का जहर पीकर नीलकंठ बन जाते हो,
कल कांवरियों में हुए दंगों की खबर देखकर
मुझे शक हुआ कि,
शिव तुम क्या अब भी सावन में धरती पर आते हो?

शंभू हो, शंकर हो, नटराज -जटाधारी  हो,
त्रयंबक हो , त्रिपुरारि हो , त्रिशूलधारी हो ,
हिमालय निवासी हो , पशुपति   कहलाते हो,
पर कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ से त्राहि-त्राहि करती
दुखियारी धरती को  देखने -
शिव तुम क्या अब भी सावन में धरती पर आते हो?

Tuesday, 19 August 2014

Baat Baat Mein fark (Hindi)

( I wrote this post just after listening to the electrifying adress of the new PM on 15th Aug itself. However due as I was travelling since then I could not publish it)
Today's Independence Day celebrations have been much different from earlier ones.......PM Narendra Modi's speech gave a new meaning to the event of Addressing the Nation from Ramparts of Lal Quila.
 बात - बात में फर्क
जब भी लोग मिलते हैं तो बातें होती हैं,
दिलों में दूरियां हों तब भी मुलाकातें होती हैं,
पर आज उनको सुनकर ऐसा लगा कि -
कोई तो है जिसकी जुबान पर दिल की बातें होती हैं।


जुबाँ पर लिखे लफ्जों को भी बातें कहते हैं,
लन्तरानियों की जलेबियों को भी जज्बातें कहते हैं,
पर आज जमीन से चुने शब्दों ने बताया कि -
जो जमीर को झकझोर दें उन्हें ही बातें कहते हैं।


कहने को कुछ ना भी हो तब भी बातें होती हैं,
अंधेरे की जिंदगी जितनी ही लम्बी रातें होती हैं,
आज फलक पर उभरते सूरज को सुनकर लगा -
जो हर जिंदगी में रोशनी भर दें वे ही बातें होती हैं।


Thursday, 14 August 2014

Aao ki Kuchh Sapney Bunein (Hindi)



It is the night before our National Festival, the Independence Day...... 15th August.
My salutations to the soldiers on the frontiers, to the workers on the shop-floor, to the mothers at homes, to the scientists in their labs, to the players on the playground, to the grandparents in their recluse, to the leaders in their teams, to the teachers in their schools and to the children in their dreams...........
I love dreaming and I am trying to weave through them.............. 

आओ कि कुछ सपने बुनें

समंदर का किनारा हो,
किनारे पर अठखेलियाँ करती लहरें हों,
लहरों के संग आयें सीपियाँ,
सीपियों को दौड़ दौड़ कर चुनें,
आओ कि कुछ सपने बुनें.

वादियों में एक शहर हो,
शहर में हो मुस्कुराती ज़िंदगी,
ज़िंदगी की भीड़ हो,
भीड़ में क्यूँ ना कोई अपना चुनें,
आओ कि कुछ सपने बुनें.

एक चाँद-तारों भरी रात हो,
रात की एक सुहानी भोर हो,
भोर की लाली में घुलता-
पँछियों का शोर हो,
उस शोर में हम एक लय अपना सुनें,
आओ कि कुछ सपने बुनें.

दोपहर की चिलचिलाती धूप हो,
धूप में खड़ा एक घना दरख़्त हो,
दरख़्त के सामने हो मंज़िल और
हाथ में कुछ वक़्त हो,
वक़्त इतना की लेटकर छाँव में,
सफर की ऊँच-नीच तो गिनें,
आओ कि कुछ सपने बुनें.

लम्बे दिन की ढलती हुई साँझ हो,
साँझ में भी हयात-ए-ज़ीस्त का साथ हो,
साथ जिसने निभाया हर झंझावात में,
इस आखरी झंझावात के सन्नाटे से 
चलो क्यूं ना चुरायें कुछ धुनें,
आओ कि कुछ सपने बुनें.