It is the new year day today i.e. first day of "Navratri" as per Hindu Calendar and also "Navroz" the Iranian/ Parsi Calendar - It is Spring equinox - the day of equal day and night period.
It symbolizes renewal of life, onset of beautiful spring season and brighter days ahead.
A few lines celebrating the eternal resurrection potential given to us .........
It symbolizes renewal of life, onset of beautiful spring season and brighter days ahead.
A few lines celebrating the eternal resurrection potential given to us .........
रुको नहीं, थको नहीं, पथ से तुम हटो नहीं,
समग्र शक्ति रख सहेज,
जोश, साहस और तेज,
दिवस - रात्रि का भेद भेद,
बढ़ा कदम तू तेज तेज;
झुको नहीं, चूको नहीं, लक्ष्य से डिगो नहीं;
रुको नहीं, थको नहीं, पथ से तुम हटो नहीं.
भूत और भविष्य भूल,
विफलता के भूल भूल.
चल, सफलता का जुनून,
ना वक़्त देख ना दिशाशूल,
लुको नहीं, छुपो नहीं, नेपथ्य में बिसरो नहीं.
रुको नहीं, थको नहीं, पथ से तुम हटो नहीं.
रे पथिक, तोड़ युगों की
प्रथा,
लिख स्वयं की एक कथा,
त्याग-देह अस्थियों का वज़्र बना,
कर विस्मृत ज़िंदगी की वृथा व्यथा,
मिटो नहीं, छटो नहीं, क्षितिज़ से तुम घटो नहीं,
रुको नहीं, थको नहीं, पथ से तुम हटो नहीं,