Lord Ganesh has arrived to our homes yesterday and will grace our lives for the next ten days. Though we know that He is omnipresent and every split moment is ticking as per his wishes, yet the festival gives us an opportunity to take a peep into our regular routine and devote some time to revere the Almighty in the form our beloved Ganpati Bappa. Such moments are counted in our life and we must use them to look deeper inside, look beyond our limitations and look far across the horizon of our imagination......... and what can give you a better view of the world beyond the boundaries of the existential enclosures than the proverbial "WINDOW"......
खिड़कियाँ
सुबह की धूप, रात की चाँदनी,
सावन की बयार, भादों की फुहार;
बंद कमरों में
रोशनी-ओ-खुश्बू लाती हैं खिड़कियाँ.
चिकनी सपाट
दीवारों को गुदगुदाती हैं खिड़कियाँ.
दीवारों में
चौखटें, चौखटों में पल्ले,
पल्लों में कुंड़े
और सिटकिनियाँ;
और क्या होते हैं दरवाजे-औ-खिड़कियाँ ?
पर दरवाजों को तोड़कर
लूटी जाती हैं ज़िंदगियाँ,
चोरियाँ दिलों
की करवाती हैं ये खिड़कियाँ.
कभी चटके हुये
शीशे और गलियों के सन्नाटे;
कभी कोयल की कूक
और कौये के संदेशे;
शहर का
हाल-ओ-मिज़ाज़ बताती हैं खिड़कियाँ;
आने वाले वक़्त
का आभास दिलाती हैं खिड़कियाँ,
दिये की
टिमटिमाती लौ, पर्दे की परछाइयाँ,
बंद कमरों के
ऊंच-नीच की सच्चाइयाँ;
लब-ओ-जुबान के
दरवाज़े हैं झूठ छलकाते,
दिखाती
हैं सच की तस्वीर, आँखों की खिड़कियाँ.
सड़क को घूरती
निगाहें, अंधेरे को चीरती
सदायें;
बिजली सी कौंधती
सूरत, हवा में तैरती अदायें,
कहीं मरहम तो
कहीं आग लगाती हैं खिड़कियाँ,
ना जाने क्यूं
अपने पास बुलाती हैं खिड़कियाँ;
बंद हो तो और, खुली हो तो कुछ और,
कभी शक़ तो कभी कौतुहल
जगाती हैं खिड़कियाँ,
दुनियादारी की ऊँच-नीच
को सीने में दबाये,
पर्दे के पीछे
से मुस्कुराती हैं खिड़कियाँ.
अंदर को बाहर की, और बाहर को अंदर की,
झलक चुपके से दिखलाती हैं खिड़कियाँ,
व्यष्टि को
समष्टि से, समष्टि को व्यष्टि से ,
न जाने कब आहिस्ते से मिला देती हैं खिड़कियाँ.
---------------------------------------------------
No comments:
Post a Comment