Total Pageviews

Thursday, 2 March 2017

There has been a spate of incidences where the intelligentsia of our country decides to react to certain actions of the government with deep perceived sincerity. Though I don't count myself anywhere near such greats, yet the seeds of possible greatness, neo-intelligentsia, dogged rationality and willful secularism keep germinating in my well composted fertile head. This makes me follow the proactive progressive provosts of our democracy.
This is an example of my decision in this regard;

तय कर लिया है हमने कि हम भी पुरस्कार लौटायेंगे,


खबर पढ़ी आज कि कल फिर कहीं दंगा हो गया,

अगड़े का पिछड़े से और मूँछ का दाढ़ी से पंगा हो गया,

होता तो ऐसा पहले भी था पर इस बार हम पुरस्कार लौटायेंगे,

क्योंकि अब हाथ के चाँद-तारों से उपर तिरंगा हो गया।


जब से शाही परिवार के चिराग का गुरुदेव लफंगा हो गया,

और दरबारी भाट को लगने लगा कि वो नंगा हो गया,

सबने मिल कर तय किया कि अब हम पुरस्कार लौटायेंगे,

क्योंकि नई सरकार का काम मवाद पर तुतमलंगा हो गया।


बकरी, सूअर, भैंस भये चिराग, आदमी पतंगा हो गया,

छींटों को इतना फैलाया कि आसमान बदरंगा हो गया,

थोड़ा और हंगामा करने खातिर अब हम भी पुरस्कार लौटायेंगे,

क्योंकि लंगड़ा देश दौड़ने लगा और बीमार रुपैय्या चंगा हो गया।

No comments:

Post a Comment